Best Hindi Love Poetry
1. Mai chup ho jaya krunga
बाते जब कही इश्क़ की हुआ करेंगी ,
मैं चुप हो जाया करूंगा
किस्से , कहानियां तेरे-मेरे,
मैं अकेले में खुद को सुनाया करूंगा
यूं तो नगमे , गज़लें ज्यादा याद नहीं मुझे
मैं बस तन्हाई में तेरा नाम गुनगुनाया करूंगा
तुम जब-जब कोई अपना तलाश करोगी
तब मैं शायद तुम्हें याद आया करूंगा
बेहतर है हम-तुम जुदा हो गए
मैं फिर से बेफिक्र तेरे शहर आया करूंगा
जब पूछेगा कोई पता मुझसे
मैं अब खुद का बताया करूंगा
यूं तो आसान नहीं होगा आगे सफर तेरे बिन
फिर भी यादों के सहारे खुद को समझाया करूंगा
बाते जब कही इश्क़ की हुआ करेंगी ,
मैं चुप हो जाया करूंगा
मैं चुप हो जाया करूंगा........
अगर मेरी मोहब्बत कैद लगती है
तो जाओ जमाने की आजादी मुबारक हो तुम्हें
गर मेरे सच्चे एहसास झूठ लगते है तुम्हें
तो जाओ वो झूठी तारीफे , झूठे लोग मुबारक हो तुम्हें.
वो तारीफे तुम्हारे हुस्न की करेंगे लेकिन
निगाह जिस्म पर होगी
फूल कहकर तुम्हें टहनियों से तोड़ लेंगे
खुशबू सूघेंगे और किसी राह पर छोड़ देंगे
जाओ जमाने को भी एक दफा आजमा लो तुम
लौटकर मुझसे ही कहोगे , अपना बना लो तुम
हां मैं थोड़ा गुस्सा करूंगा लेकिन शायद अपना लूंगा मैं
तुम्हारे गिरने से पहले शायद तुम्हे उठा लूंगा मैं
जमाना भले ही पागल कहेगा मुझे
लेकिन तुम्हारी खुशी के लिए ये इल्जाम भी अपने सिर लगा लूंगा मैं
हा तुम्हे अपना लूंगा मैं
3. Na Badal iss Tarah
ना बदल इस तरह
तुझे बदलना भी सिखा दूंगा मैं
ये जो तुम कहती हो गलतफहमिया है मेरी
एक रोज ये गलतफहमिया भी मिटा दूंगा मैं
बस दूर चला जाऊंगा और कुछ नहीं
एक ओर ये ख्वाब तुम्हारा हकीक़त बना दूंगा मैं
मेरी शख्सियत का जो हिस्सा तुम देखना चाहते हो
वो भी तुम्हे दिखा दूंगा मैं
एक पल ना लगेगा भूलने में तुम्हे
अगले ही पल तुम्हे भूला दूंगा मैं
ना बदल इस तरह
तुझे बदलना भी सिखा दूंगा मैं



Very nice keep it up
जवाब देंहटाएंThnqq di 😊
हटाएंAwesome
जवाब देंहटाएंThnx , keep visiting
हटाएंoutstanding work buddy......
जवाब देंहटाएंkeep it up
Thanx buddy 😊 keep supporting ♥️
हटाएंNice
जवाब देंहटाएंBet365 Casino & Promos 2021 - JTM Hub
जवाब देंहटाएंFull list of Bet365 Casino & Promos · www.jtmhub.com Up to £100 in Bet Credits for 바카라사이트 new customers at apr casino bet365. Min deposit £5. Bet Credits available casino-roll.com for use upon settlement of bets to value of 출장안마