Mera Gaon | Hindi Poem |


मेरा गांव , mera gaon hindi kavita

Mera Gaon - My Village 

बहुत हसीन है मेरा गांव
वो पगडंडियों के  रस्ते 
वो नदी की नाव 
बहुत हसीन है मेरा गांव 

वो शर्दियों की मीठी धूप 
गर्मियों में पेड़ो की ठंडी छाँव
बहुत हसीन है मेरा गांव 

वो अमरूद के बगीचे , आम के बाग 
मक्के की रोटी, चने का साग 
क्या मुकाबला करेगा इनका चवनप्राश

मेरा गांव , मेरा देश , मेरा भारत , my village

वो कुए का ठंडा पानी 
गुल्ली-डंडा खेलती जवानी 
गुड़िया-गुड्डो का बयाह कराती मस्तानी 

दादी के किस्से , दादा का लगाव 
बरसात के पानी मे चलती मेरी नाव 
बहुत हसीन है मेरा गांव 

वो कच्चे घरो में पक्के रिश्ते 
संस्कारो से बुजुर्ग भविष्य सींचते 
वो गुड़ और चने की चाव
बहुत हसीन है मेरा गांव

वो गुड़ की चाय ,रेवड़ी की मिठास 
मेरे गांव की हर बात है खास 
बहुत हसीन है मेरा गांव 
बहुत हसीन है मेरा गांव.


Dosto kaisi lagi meri  Kavita "Mera Gaon " 
Comment karke zrur btae or Dosto k sath share kare 🙏 


और पढ़े  - School-The Love Story






1 टिप्पणी:

Blogger द्वारा संचालित.