Latest 2023 Best Poetry

 १. रिश्ते

शीशे से रिश्तों से तुम 
दूरियों का कोहरा हटा कर देखो 
वो जो तुमसे तुम्हारे अपने वक्त मांगते है 
कुछ पल उनके साथ बिता कर देखो 

बड़ी हसीन है ये दुनिया 
तुम जरा किसी को अपना बना कर देखो 
सुकून ,नींद सब तुम्हारे पीछे होंगे 
एक दफा किसी अपने को गले लगा कर देखो











२. बड़ा बेटा


आसान नही होता घर में बड़ा होना 
हर मुसीबत में आगे खड़ा होना 
ना टूटना ना बिखरना 
छोटो को साथ लेकर खुद भी संवरना 

पिता के साथ , घर की दूसरी कमाई की पहली खोज होता है 
बड़े के सिर , हर पल जिम्मेदारियों का एक बिंतुला बोझ होता है 

बचपन एकदम गुजरता है एकदम जवानी आती है 
सफल हो या असफल हर जुबान पर उसकी ही कहानी आती है 
आसान नही होता घर में बड़ा होना 
एक उम्र के बाद पिता की जगह खड़ा होना

तुम बड़े हो तुम सहनशीलता लाओ ना 
तुम बड़े हो तुम छोटो को सिखाओ ना 
कुछ ऐसे ही सवालों से रोज रुबरू होते है
उम्र कितनी भी कम हो मगर बड़े होते है हम










कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.